फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों के दो गुटों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के बुढ़ाना मोड़ पर मंगलवार की दोपहर हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर लौट रहे कांवड़ियों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इससे मार्ग पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा कर उनकी मंजिल के लिए रवाना किया। पुलिस का कहना है कि दोपहर में चरथावल मोड़ के पास एक कांवड़िया बेहोश होकर गिर गया था। इससे मौके पर भीड़ लग गई थी। इसी दौरान डाक कांवड़िये जा रहे थे। भीड़ के कारण उन्हें परेशानी हुई थी। लोगों को हटाने के दौरान कांवड़ियों के दो गुटों में मारपीट हो गई थी। मारपीट करने वाले कांवड़ियों को समझा कर भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें