फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जेहाद की घटनाओं पर क्रांति सेना ने चिंता जताई

विज्ञापन
क्रांति सेना के महिला मोर्चा की बैठक में मौजूद महिला कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना महिला मोर्चा की एक बैठक रामपुरी में राखी प्रजापति के निवास पर हुई। बैठक में क्रांति सेना की महिला मोर्चा ने लव जिहाद की तेजी से बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

क्रांति सेना महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने कहा कि देश में हिंदू वादी सरकार होने के बावजूद लव जिहाद की घटनाएं तेजी के साथ बढ़ रही हैं। नगराध्यक्ष नेहा गोयल ने कहा कि महिलाओं को जागरूक होना होगा। अपने मान सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए क्रांति सेना संगठन को मजबूत करना होगा।
अध्यक्षता सहारनपुर मंडल अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने और संचालन नगर महासचिव शालिनी देवी ने किया। मौके पर अमित अग्रवाल, आनंद प्रकाश गोयल, शरद कपूर व रानी प्रजापति, सविता, सुनीता, राजबाला, सुरेखा, संगीता, तारा, मुनिया, सोभा रानी, सुनील प्रजापति, सुरेश बारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें