मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग ने जिला चिकित्सालय में नसबंदी पखवाड़े का शुभारंभ किया। सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने जागरूकता वाहन सारथी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सीएमओ ने कहा कि परिवार नियोजन की जिम्मेदारी सिर्फ महिलाओं की नहीं है। पुरुषों की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है। पुरुष अपनी जिम्मेदारी निभाएं। सीएचसी खतौली पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ लोकेश चंद गुप्ता ने भी सारथी रथ को हरी झंडी दिखाकर पुरुष जागरूकता पखवाड़े का शुभारंभ किया। सीएचसी चरथावल पर भी एमओआईसी द्वारा पुरुष जागरूकता पखवाड़े का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान एसीएमओ एवं परिवार नियोजन कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ दिव्या वर्मा, आरसीएचस के नोडल अधिकारी डॉ राजीव निगम, एसीएमओ अर्बन डॉ शरण सिंह, एसीएमओ डॉ अरविंद पंवार, डॉ ईशा, डॉ अवनीश कुमार, डीपीएम विपिन कुमार, डीसीपीएम अनुज सक्सेना, जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि दंपति में प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए पुरुषों की सहभागिता बहुत महत्वपूर्ण है। प्रजनन स्वास्थ्य के दृष्टिगत पुरुष नसबंदी भी बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह एक मामूली शल्य क्रिया है तथा महिला नसबंदी की तुलना में अपेक्षाकृत अधिक सुरक्षित है।