फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांति सेना ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। क्रांतिसेना ने सोमवार को शिक्षा माफिया व गोकशी के आरोपियों की संपत्ति कुर्क किए जाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

क्रांतिसेना के प्रकाश चौक स्थित कार्यालय से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं ने डीएम सेल्वा कुमारी जे को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर गांव शेरपुर निवासी शिक्षा माफिया इमलाख खान व ककरौली निवासी गोकशी के आरोपी शाहनवाज की तमाम संपत्ति कुर्क करने की मांग की। आरोप लगाया कि शिक्षा माफिया इमलाख ने फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र बेचकर करोड़ों की संपत्ति इकट्ठा कर ली है। पुलिस-प्रशासन ने कुछ समय पूर्व उसकी संपत्ति कुर्क की, लेकिन वह संपत्ति का एक छोटा सा हिस्सा भर है।
वहीं, गांव ककरौली निवासी गोकशी के आरोपी शाहनवाज ने भी अवैध धंधे से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की हुई है। कार्यकर्ताओं ने दोनों आरोपियों की तमाम संपत्ति सरकार के पक्ष में कुर्क किए जाने की मांग की। मनोज सैनी, डॉ यागेंद्र शर्मा, शरद कपूर, देवेंद्र चौहान, अनुज चौधरी, राजेश शर्मा, लोकेश सैनी, वैभव यादव और अवनीश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें