मुजफ्फरनगर। रामलीला टीला निवासी पिंटू की मौत के मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने शहर कोतवाली की रामलीला टीला चौकी प्रभारी दीपक मावी को निलंबित कर दिया। एसएसपी ने बताया कि दिवाली की रात रामलीला टीला मोहल्ले में युवक के साथ मारपीट की गई। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया और शहर कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया व चौकी प्रभारी दीपक मावी ने मामले में लापरवाही बरती। घायल युवक की मौत हो गई। इसी के चलते कोतवाली प्रभारी को हटा कर गैर जनपद के लिए रिलीव किया गया। चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।