फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: किट खत्म, हेल्थ एटीएम बन गई शोपीस

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच माह पहले लगाए गए हेल्थ एटीएम में केवल 50 ही जांच हुई
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। हीमोग्लोबिन, शुगर, फेट, हाइट, वेट, ब्लड प्रेशर, लिपिड प्रोफाइल सहित करीब 30 जांच का दावा करने वाली हेल्थ एटीएम मशीन शोपीस बनकर रह गई। जिला अस्पताल में लगी इस मशीन की किट खत्म हो जाने से मरीजों की जांच नहीं हो पा रही हैं। पांच माह में केवल 50 ही जांच इस मशीन से हुई है।
जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में 19 दिसंबर 2022 को हेल्थ एटीएम मशीन का शुभारंभ किया गया था। अभी तक इसमें केवल 50 ही जांच हो सकी हैं। किट खत्म हो जाने की वजह से हेल्थ एटीएम मशीन में जांच नहीं हो पा रही है। किट की डिमांड भी की जा चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। इस वजह से मशीन केवल शोपीस बनकर रह गई।
विज्ञापन




मशीन से ये होती हैं जांच
हेल्थ एटीएम मशीन में हीमोग्लोबिन, शुगर, फेट, हाइट, वेट, ब्लड प्रेशर, लिपिड प्रोफाइल सहित करीब 30 जांच करने का दावा किया जाता है। फिलहाल मशीन में केवल लंबाई, वजन, मोटापा आदि की ही जांच की जा रही है। इसके अलावा मुख्य जांच के लिए लोगों को पैथोलॉजी लैब में ही जाना पड़ रहा है।
लैब में रोजाना तीन हजार जांच
सीएमओ की ओर से सीएमएस को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि हेल्थ एटीएम मशीन में जांच कराने को लेकर लोगों का रुझान भी कम है। हर जांच के लिए मरीज पैथोलॉजी लैब में ही जाता है। जिला चिकित्सालय के पैथोलॉजी लैब में रोजाना तीन हजार से अधिक मरीजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



हेल्थ एटीएम मशीन चल रही है। लोगों की जांच भी की जा रही है। किट आती रहती है। लोग अपनी जांच भी कराते है। - डॉ. राकेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला चिकित्सालय (पुरुष)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें