फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शहर में निकाली खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल रैली

विज्ञापन
खेलो इंडिया प्रभातफेरी  को हरी झंडी दिखाते डीएम।
विज्ञापन
डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के टीम लीडर प्रद्युमन राज सिंह का स्वागत किया

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के प्रचार के लिए मशाल रैली निकाली गई। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। साथ ही खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के टीम लीडर प्रद्युमन राज सिंह का स्वागत किया।
महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मैदान से बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे मशाल रैली शुरु हुई। रैली महावीर चौक, प्रकाश चौक, शिव चौक और मीनाक्षी चौक से होते हुए चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जाकर समाप्त हुई। शाहपुर के खेलो इंडिया सेंटर एथलेटिक्स के खिलाड़ी, जिला खेल संघ के सचिव, प्रतिनिधि, पीआरडी और स्कूली छात्र-छात्राओं सहित 600 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। शाम को रैली सहारनपुर के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहीं धूम
उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि मशाल रैली के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। इसमें वैदिक पुत्री इंटर कॉलेज, जैन कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज और एसडी गर्ल्स की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इन छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान बाल कल्याण समिति के चेयरमैन डॉ. राजीव कुमार, प्रधानाचार्य शैलेंद्र त्यागी, विपिन त्यागी, राजेश, प्रमोद कुमार, गया प्रसाद, अनिल कुमार, राकेश मलिक, नितिन, अजयपाल, सुधीर कुमार, कुशपाल, प्रदीप कुमार, रवि सिंह, रेनू रानी, कपिल कुमार आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन



खेल प्रतियोगिता में दिखाया दम
रैली के समापन पर स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता और तवांइक्वाडो प्रतियोगिता हुई। इसमें बालक-बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दोनों प्रतियोगिताओं में विजेताओं को टीम लीडर प्रद्युमन राज सिंह और जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें