फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खतौली के पूर्व चेयरमैन पारस जैन को कोर्ट में किया पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सात साल पुराने राजा वाल्मीकि हत्याकांड में आरोपी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन पारस जैन को पुलिस सुरक्षा में विशेष न्यायालय एससी/एसटी कोर्ट में पेश किया गया। अगली सुनवाई 18 जुलाई को होगी। खतौली के कारोबारी एवं भाजपा कार्यकर्ता राजा वाल्मीकि की होली चौक स्थित दुकान पर पांच अप्रैल 2017 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई राणा प्रताप ने मोहल्ला देवीदास निवासी राजू वाल्मीकि, गोरा उर्फ गौरव, पूर्व चेयरमैन पारस जैन और दो अज्ञात को आरोपी बनाया गया था। पीड़ित पक्ष के प्रार्थना पत्र पर एससी/एसटी कोर्ट में पूर्व चेयरमैन को तलब किया गया था, जहां पारस जैन सरेंडर कर जेल चला गया था। शुक्रवार को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें