फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक गायकी भारतीय संस्कृति की पहचान-बालियान

विज्ञापन
मंसूरपुर के गांव जीवना का प्रसिद्घ गायक राहुल बालियान। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मंसूरपुर। लोकगीतों के गायक राहुल बालियान ने कहा कि लोक गायकी भारतीय संस्कृति की पहचान है। प्राचीन समय से ही लोक गायकी मनोरंजन के साथ साथ संदेशवाहक के रूप में प्रसिद्ध रही है।
विज्ञापन

ग्राम जीवना निवासी गायक राहुल बालियान ने बताया कि स्कूल समय से ही उन्हें रागिनी तथा भजन गाने का शौक रहा है। लोक गायकी की इसी विद्या को उसने कैरियर के रूप में चुना तथा नोएडा में जाकर प्रसिद्ध लोक गायक जयबीर भाटी से विधिवत रूप से शिक्षा ली। आज राहुल बालियान लोक गायक के क्षेत्र में किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वह उत्तर प्रदेश सहित राजस्थान, हरियाणा में अपनी आवाज से लोक गायकी का जादू बिखेर रहे हैं। उन्होंने बताया कि महाभारत सहित अन्य लोक कथाओं पर रागनी लिखकर गाते हैं। यू ट्यूब पर उनकी रागिनियों का संग्रह मौजूद है। उन्होंने बताया कि लोक गायकी की काफी संभावनाएं हैं। आज भी लोग लोक गायकी तथा लोक नृत्य को काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें