खतौली। शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। हालांकि दूसरे वर्ग की ओर से किसी भी संगठन ने किसी तरह का विरोध प्रदर्शन करने की पूर्व में कोई चेतावनी नहीं दी थी। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट रहा। एसडीएम एवं सीओ ने पुलिस बल के साथ नगर में पैदल मार्च किया। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध की आशंका के चलते इस बार भी जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। सुबह से ही नगर की सभी मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात किया गया। एसडीएम अजय कुमार, सीओ आशीष प्रताप सिंह ने नगर में शांति व्यवस्था कायम रहे, इसको लेेकर पुलिस बल के साथ बिद्दीबाड़ा मार्केट, बड़ा बाजार, ढाकन चौक एवं जीटी रोड पर पैदल मार्च किया। कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई।