फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

By Poll Election: खतौली में दाव पर भाजपा की प्रतिष्ठा, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान बोले- चुनाव हम जीत रहे

Mon, 05 Dec 2022 03:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

खतौली उपचुनाव अपडेट: खतौली उपुचनाव के लिए आज तीन लाख से ज्यादा मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। एक तरफ चुनाव में जहां भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर है वहीं गठबंधन भी अपनी सियासी जमीन की तलाश में जीत की जुगत में है। मतदान के बीच केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि चुनाव हम जीत रहे हैं।
विज्ञापन
संजीव बालियान - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में खतौली विधान सभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में 171 मतदान कें द्रों के 369 बूथों पर सोमवार को मतदान जारी है। यहां भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर है। वहीं गठबंधन से रालोद प्रत्याशी मदन भैया भाजपा को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने इस बीच बड़ा बयान देते हुए कहा है कि चुनाव का माहौल इशारा कर रहा है कि चुनाव हम ही जीत रहे हैं। बता दे कि खतौली उप चुनाव के लिए सभी बूथों पर मतदान सुचारू रूप से चल रहा है। यहां 14 प्रत्याशी मैदान में हैं, मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी और गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया के बीच है। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि चुनाव का माहौल इशारा कर रहा है कि चुनाव हम जीत रहे हैं। विपक्ष शराब व पैसा बांटता पकड़ा गया। शराब,धन और बाहुबल की राजनीति नहीं चलेगी, जिन्हें पैसा दिया गया उनकी अब जांच होगी। 

यह भी पढ़ें:Khatauli By Election: दोपहर 1 बजे तक 33.2 प्रतिशत हुआ मतदान, भाजपा और गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर
विज्ञापन


बता दें कि क्षेत्र में विधायक चुनने के लिए तीन लाख 12 हजार मतदाता आज मतदान करेंगे। विधानसभा के आम चुनाव में यहां भाजपा के विक्रम सैनी दूसरी बार विधायक चुने गए थे। 2017 में भी विक्रम सैनी विधायक चुने गए थे। कवाल में हुए बवाल में विक्रम सैनी को सजा सुनाए जाने के बाद रिक्त हुई सीट खतौली पर उपचुनाव हो रहा है।
विज्ञापन


भाजपा ने विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को प्रत्याशी बनाया है। रालोद ने खेकड़ा से पूर्व विधायक रहे मदन भैया को प्रत्याशी बनाया है। उन्हें सपा और आसपा ने भी समर्थन दिया है। भाजपा के लिए प्रतिष्ठा बनी इस सीट पर कब्जा बनाए रखने की चुनौती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें