खतौली में रालोद कार्यकर्ताओं का हंगामा।
- फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर के खतौली में गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने शहर के विश्वकर्मा चौक पर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने जमकर बवाल काटा और केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मंत्री संजीव बालियान ने मतगणना स्थल पर घुसने का प्रयास किया है।