फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatauli By Election: भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी के गांव खलवाड़ा ने किया सबसे अधिक मतदान

Tue, 06 Dec 2022 02:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में खतौली विधानसभा के उपचुनाव में सोमवार को 369 बूथों पर भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी और सपा-रालोद-आसपा गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया के बीच कांटे का मुकाबला हुआ।
विज्ञापन
विक्रम सैनी व उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद की खतौली विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में मतदान के बाद अब बूथों पर मतदान का गुणाभाग चल रहा है। भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी के मायके  खलवाड़ा गांव के मतदाताओं ने खूब उत्साह दिखाया। उप चुनाव में सबसे अधिक 79.63 प्रतिशत मतदान इसी गंाव ने किया है। जबकि गुरुनानक जूनियर हाईस्कूल कक्ष संख्या सात  भूड़ में सिर्फ 34.73 प्रतिशत मतदान ही हुआ। 
विज्ञापन


खलवाड़ा गांव में मतदान को लेकर हमेशा ही उत्साह रहता है। उत्साहित मतदाताओं ने एक बार फिर लोकतंत्र की इबारत लिखी। प्राथमिक विद्यालय कक्ष संख्या एक में 648 मतदाताओं में से 516 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

यह भी पढ़ें: Khatauli By-Election: दलितों की चाल, कर देगी बड़ा कमाल, खतौली के दंगल में बन रहा ये नया समीकरण
विज्ञापन

 
विज्ञापन

विधानसभा में यह बूथ सबसे अधिक मतदान करने वाला है। कमरा नंबर दो के मतदाता भी पीछे नहीं रहे और 74.05 प्रतिशत मतदान किया। कुल 555 मतदाताओं में से 411 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

प्राथमिक विद्यालय अभिपुरा के मतदाताओं ने 78.05 प्रतिशत मतदान किया। यहां कुल 779 मतदाताओं में से 608 ने वोट डाले। प्राथमिक विद्यालय कक्ष-1 बुआड़ा खुर्द 77.58 मतदान हुआ।  
उधर, गुरुनानक जूनियर हाईस्कूल कक्ष-7 भूड़  में सिर्फ 34.73,  प्राइमरी पाठशाला कक्ष-तीन खतौली     मिल    में 36.49,  साहनी जूनियर हाईस्कूल कक्ष-दो खतौली    में 37.02 और उच्च प्राथमिक विद्यालय कक्ष-5 चित्तौड़ा में 38.40प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें