फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: केरल सरकार का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा खुब्बापुर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। केरल सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने खुब्बापुर गांव पहुंचकर पीड़ित छात्र और उसके परिवार से मुलाकात की। छात्र की पढ़ाई का खर्च उठाने का भरोसा दिया। साथ ही कहा कि अगर परिवार केरल में आकर बसना चाहता है तो सरकार सहयोग करेगी। फिलहाल परिवार ने सोचकर जवाब देने की बात कही है।
विज्ञापन

बुधवार को सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास और पोलित ब्यूरो सदस्य एवं पूर्व सांसद सुभाषिनी अली के साथ अन्य पदाधिकारी खुब्बापुर पहुंचे। छात्र के पिता इरशाद से मामले की जानकारी ली। इस दौरान सुभाषिनी अली ने छात्र की मां की हिम्मत बंधाई। परिवार के अन्य सदस्यों से करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। भरोसा दिलाया कि हम आपके साथ खड़े हैं। परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। केरल सरकार पूरी मदद करेगी। यह भी कहा कि अगर परिवार चाहे तो बच्चे की पढ़ाई का खर्च उठा सकते हैं। इसके अलावा अगर यहां रहने में कोई दिक्कत है तो केरल में रहने और शिक्षा की व्यवस्था भी सरकार की ओर से की जाएगी। एक घंटे तक बातचीत के बाद प्रतिनिधिमंडल लौट गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें