फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मेला: एक हफ्ता शेष, तैयारियां आधी-अधूरी      

Fri, 20 Jul 2018 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के दौरान मौजूद अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांवड़ मेला शुरू होने में अब महज एक हफ्ता ही शेष रह गया है। 28 जुलाई को श्रावण मास का शुभारंभ होते ही नगर में कांवड़ियों का आगमन शुरू हो जाएगा। इसके बावजूद अब तक शहर क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग पर शिवभक्तों के आगमन को लेकर की जाने वाली तैयारियां आधी-अधूरी पड़ी हैं। 
विज्ञापन


28 जुलाई से श्रावण मास का शुभारंभ होगा, जिसके साथ ही तीर्थनगरी हरिद्वार से पवित्र गंगाजल भरकर कांवड़ उठाकर शिवभक्तों का रेला अपने गंतव्य की ओर बढ़ चलेगा। शिवभक्तों के इस सैलाब के ठीक दो दिन बाद यानि 30 जुलाई की सुबह तक जनपद की सीमा में प्रवेश कर जाने की संभावना है, जिसके बाद से आगामी नौ अगस्त को शिवरात्रि तक पूरे दिल्ली-दून हाईवे के साथ ही जनपद का शामली व बुढ़ाना मार्ग भी पूरी तरह बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान रहेगा।

कांवड़ मेले की उल्टी गिनती शुरू होने के साथ ही जनपद में अब तक इसे लेकर तैयारियां आधी-अधूरी ही हैं। कांवड़ यात्रा मार्ग की बात करें तो हाईवे से शहर में प्रवेश करने वाले बझेड़ी मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक पर बनाए जा रहे नवनिर्मित अंडरपास का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


अंडरपास पर फिलहाल कच्चा मार्ग बना दिया गया है, लेकिन अंडरपास की दोनों तरफ की दीवारें अभी कच्ची मिट्टी की ही हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार भारी बारिश की भी संभावनाएं जताई जा रहीं हैं, जिसके चलते अंडरपास की कच्ची मिट्टी की दीवारों के ढहने का खतरा बना हुआ है।

इसके साथ ही बझेड़ी अंडरपास से लेकर मदनी चौक तक का मार्ग भी अब तक आधा-अधूरा ही पड़ा है। यहां अब तक न तो सड़क का निर्माण कराया गया है और न ही सड़क पर भरने वाले गंदे पानी को रोकने का कोई इंतजाम ही किया गया है। इसके साथ ही मदनी चौक से सरवट तिराहे तक का मार्ग भी क्षतिग्रस्त है, जिसकी मरम्मत भी अब तक नहीं की गई है।

वहीं, शहर में रुड़की रोड पर जिला अस्पताल तिराहे से लेकर नावल्टी चौक और फिर नावल्टी चौक से शिवचौक तक सड़क पर लगे डिवाइडर ही गायब हो चुके हैं। इसके चलते प्रशासन द्वारा यहां लकड़ी की बल्लियां लगाने के अलावा कोई अन्य विकल्प शेष नहीं रह गया है।

वहीं, शिवचौक पर बनने वाले कंट्रोल रूम की स्थापना की भी तैयारियों के साथ ही कांवड़ यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना भी अब तक अधर में ही लटकी हुई है। मामले में एसपी सिटी ओमवीर सिंह का कहना है कि पुलिस द्वारा कानून व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी तैयारियां या तो पूरी कर ली गईं हैं या अपने अंतिम चरण में हैं। जो भी मार्ग निर्माण की तैयारियां आधी-अधूरी हैं, उन्हें भी प्रशासन के सहयोग से जल्द पूरा करा लिया जाएगा। 

कांवड़ यात्रा का काम पूरा नहीं होने पर नाराजगी जताई
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर किसी भी विभाग ने अपना काम पूरा नहीं किया है। विभागीय अफसरों और जिला प्रशासन की शिथिलता से काम देरी से प्रारंभ हुआ। नतीजतन कांवड़ियों को आवागमन के दौरान असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

कलक्ट्रेट में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर समीक्षा बैठक में डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी कि 22 जुलाई तक काम पूरा नहीं होने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। यह कार्य मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल है, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  

डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि 22 जुलाई तक बेरिकेडिंग का कार्य पूरा हो जाना चाहिए। ईओ नगर पालिका, जल निगम के अधिकारियों को चेताया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सड़कों का निर्माण कार्य रात्रि में भी जारी रखने के लिए कहा गया। अस्पताल चौराहे से नावल्टी सिनेमा के मार्ग को भी ठीक कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ नहर पटरी पर सड़क निर्माण कार्य एवं खतौली रेलवे पुल के नीचे के कार्य को तत्काल ठीक कराए जाने के लिए कहा।

जल निगम को निर्देश दिए कि स्थान चिह्नित कर मार्ग पर हैंडपंपों की स्थापना कराना सुनिश्चित करें। कांवड़ मार्गों से गिट्टी हटवाए जाने को कहा। कांवड़ मार्ग की एंट्री से साइन बोर्ड लगवाए जाएं और अधिकारियों के फोन नंबर भी अंकित कराए जाएं। लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग को एंट्री प्वाइंट व एक्जिट प्वाइंट पर अपना साइन बोर्ड लगवाने के निर्देश भी दिए।  सिंचाई विभाग बेरिकेडिंग का कार्य पूर्ण करें। एसएसपी अनंत देव ने कहा कि कांवड़ यात्रा में सभी विभाग आपसी समन्वय कर कार्य को पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि हर बार नए प्रबंध करने पड़ते हैं। सभी अधिकारी संवेदनशील होकर कांवड़ यात्रा को संपन्न कराएं। उन्होंने कहा कि गंग नहर की पटरी पर सभी व्यवस्था अच्छी तरह करें, जिससे कांवड़ यात्री अपर गंग नहर की पटरी से निकले। एडीएम प्रशासन हरीशचंद्र, एडीएम वित्त सियाराम मौर्य, एसपी सिटी ओमवीर सिंह, एसपीआरए अजय सहदेव, एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया, नगर मजिस्ट्रेट अमित सिंह, सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित जल निगम, पीडब्लूडी, डीएफओ, एनएचएआई के अधिकारी मौजूद रहे।  

एसएसपी कांवड़ यात्रा के लिए सहयोग मांगा
सिखेड़ा। भारतीय इंटर कालेज में शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने कहा कि पिछले वर्ष कांवड़ यात्रा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में आप लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। एक बार फिर आपसे उसी सहयोग की अपेक्षा है। उन्होंने सामाजिक कार्यों में पुलिस के साथ साथ समाजसेवियों की अहम भूमिका होती है।

आपके सहयोग से पिछले साल में सभी छोटे बड़े धार्मिक आयोजन शांतिपूर्वक संपन्न हुए। एसपी सिटी ओमबीर सिह ने कहा कि एक साल पहले एसएसपी की बनाई एस-7, एस-10 के सदस्यों ने गांव के छोटे छोटे झगड़ों का निपटारा करके पुुलिस का सहयोग किया। इस मौके पर सीओ नई मंडी योगेंद्र सिंह,  प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह, दरोगा रणवीर सिंह,  गिरीश चंद, हसमूददीन, नीटू,  मुजम्मिल प्रधान, प्रमोद  शर्मा, विनोद कुमार, भाजपा नेता डॉ. दानवीर सिंह, उदयवीर सिह, राधे श्याम, इसरार अहमद, देवेंद्र सिंह, सुदेश आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें