फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वहलना में एक अक्तूबर को होगा कवि सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अतिशय क्षेत्र वहलना में दो अक्तूबर को होने वाले मेले को लेकर कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रमों को लेकर अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

अतिशय क्षेत्र वहलना के जैन मंदिर में इस बार दो अक्तूबर को भव्य मेले का आयोजन होगा। जैन मंदिर में दो दिन तक मेला, शोभायात्रा और कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। एक अक्तूबर को कवि सम्मेलन होगा, जिसमें प्रसिद्ध कवि अनामिका जैन अम्बर सहित आधा दर्जन विख्यात कवि हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हिस्सा ले सकते हैं। उनके स्वागत की तैयारियों को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। रथयात्रा के आयोजन को लेकर चर्चा हुई। कोर कमेटी ने पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी। जैन मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश जैन, महामंत्री संजय जैन, कोषाध्यक्ष मनोज जैन, पंकज जैन, सुगंध जैन, प्रदीप जैन, विप्लव जैन, रोहित जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें