फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निविदा संविदा कर्मचारियों ने धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानांतरण के विरोध में ज्ञापन एक्सईएन को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा कर्मचारियों ने स्थानांतरण के विरोध में एक्सईएन कार्यालय के सामने धरना दिया। अपनी मांग का ज्ञापन एक्सईएन को दिया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि अवैध रूप से निविदा/संविदा कर्मचारी का स्थानांतरण किया जा रहा है। माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश के अनुसार किसी भी संविदा/निविदा कर्मचारी के स्थानांतरण पर पाबंदी है। कर्मचारियों के स्थानांतरण के आदेश किए जा रहे है, जो गलत है। कर्मचारियों ने एक ज्ञापन एक्सईएन को दिया। इसमें चेतावनी दी कि 23 सितंबर तक संविदा कर्मचारियों के स्थानांतरण नहीं रोके गए तो वे आंदोलन करेंगे। इस संबंध में एक्सईएन अजय कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुसार एक स्थान पर पांच वर्ष पूरे करने वाले संविदा कर्मचारी का स्थानांतरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का ज्ञापन वे उच्चाधिकारियों को भेज देंगे। इस मौके पर ऋषिपाल, मनोज, पवन, अमित, दीपक, कपिल, रविंद्र, वीकेंद्र व इरफान आदि संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें