फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा और रालोद ने कार्यालयों पर मनाई कर्पूरी ठाकुर जयंती

Wed, 24 Jan 2018 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी चिंतक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाया गया। सपा, रालोद के साथ अन्य सामाजिक संस्थाओं ने उनके जन्मदिन पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। नाई महासभा ने मंडी की धर्मशाला में कार्यक्रम कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने देश में अति पिछड़ों में राजनीतिक चेतना पैदा करने का काम किया। वह समाजवादी विचार धारा पर राजनीति में आगे बढे़। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में जिया चौधरी, वसी अंसारी, नरेश विश्वकर्मा, काजी अरशद, शमशाद अहमद, राकिब कुरैशी, सरफराज, नासिर राणा, राकेश त्यागी, अशद पासा आदि रहे। उधर, सरकुलर रोड स्थित रालोद पार्टी कार्यालय भी जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर अपने व्यवहार और समाज चेतना के कारण लोकप्रिय रहे। उनके आदर्शों पर चलकर जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। इस दौरान धर्मवीर बालियान, कृष्णपाल राठी, अशोक बालियान, रुकमेश फौजी, सुधीर भारतीय, विकास कादियान, आदेश तोमर, नितिन बालियान आदि रहे।

उधर, राष्ट्रीय नाई महासभा ने पंचायती धर्मशाला नई मंडी में कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई। मुख्य अतिथि वीरसैन और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। विशिष्ट अतिथि महेंद्र आचार्य और सत्यवीर सिंह रहे। ठाकुर को श्रद्धांजलि देते हुए सामाजिक बुराईयों को मिटाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने संपूर्ण जीवन समाज के लोगों को मुख्यधारा में शामिल करने के लिए काम किया।

बिहार के मुख्यमंत्री रहते हुए कई जन विकास के कार्य किए। युवा पीढ़ी उनके आदर्शों को अपनाकर आगे बढ़े, तभी देश-समाज की तरक्की संभव है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सम्राट सिंह, रामकुमार, सुधीर सैन, ब्रहमपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, शोभाराम, सतीश कुमार, रामफल सिंह सैन, संजीव कुमार, वीर सैन, राजेश कुमार, किरणपाल आर्य, प्रमोद कुमार, सम्राट सिंह आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें