फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा बहस: मायावती ने कहा- सरकार वापस ले आदेश, राकेश टिकैत बोले-दंगा झेल चुके नई शुरुआत न होनें देंगे

Thu, 18 Jul 2024 04:30 PM IST
Dimple Sirohi संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

कांवड़ यात्रा वाले मार्ग पर स्थित ठेले वालों, ढाबों और होटलों पर नाम लिखने के आदेश ने तूल पकड़ा तो बसपा सुप्रीमों ने भी इस मामले काे लेकर एक्स पर पोस्ट करते हुए इस आदेश का वापस लेने की बात कही है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर के एसएसपी ने कांवड़ यात्रा वाले मार्ग पर स्थित ठेले वालों, ढाबों और होटलों पर प्रोपराइटर व संचालकों के नाम लिखने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने हाईवे व नगर में आदेशों का पालन कराना भी शुरू कर दिया है। इसे लेकर देशव्यापी बहस शुरू हो गई है। इसे लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी एक्स पर पोस्ट की है। 

विज्ञापन



उन्होंने पोस्ट किया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश व मुजफ्फरनगर जिले के कांवड़ यात्रा रूट में पड़ने वाले सभी होटल, ढाबा, ठेले आदि के दुकानदारों को मालिक का पूरा नाम प्रमुखता से प्रदर्शित करने का नया सरकारी आदेश यह गलत परंपरा है, जो साैहार्दपूर्ण वातावरण को बिगाड़ सकता है। जनहित में सरकार इसे तुरंत वापस ले। 

यह भी पढ़ें: सियासी बहस: मुजफ्फरनगर में ढाबों पर नाम लिखने पर छिड़ी जुबानी जंग, ओवैसी के बाद अखिलेश और जावेद अख्तर का तंज

विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
दंगा झेल चुके, नई शुरूआत नहीं होने देंगे : टिकैत
वहीं इस मामले को लेकर भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि मुजफ्फरनगर के लोग 2013 का दंगा झेल चुके हैं। इस तरह की नई शुरूआत नहीं होने देंगे। हिंदू और मुस्लिम सब मिलकर कांवड़ यात्रा निकलवाते हैं। कांवड़ के समय नई परंपरा शुरू नहीं होने देंगे। ट्रेनिंग सेंटर नहीं बनने देंगे। दंगा बाहर के लोग करके जाएंगे और मुजफ्फरनगर को झेलना पड़ेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें