फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra: मुजफ्फरनगर की शिक्षण संस्थाओं में 8 से 16 जुलाई तक अवकाश घोषित, खुले मिले तो होगी कार्रवाई

Tue, 04 Jul 2023 12:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

कांवड़ यात्रा को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सभी शिक्षण संस्थानों में 8 से 16 जुलाई तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्रा को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सभी शिक्षण संस्थानों में 8 से 16 जुलाई तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जनपद में कांवड़ यात्रा के कारण जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के आदेश के अनुसार दिनांक 30-06-2023 के द्वारा जनपद के समस्त प्राथमिक/उच्च प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालय/सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय/डिग्री काॅलेज/डायट/तकनीकी संस्थाओं मे 8 जुलाई 2023 से 16 जुलाई 2023 तक का अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सावन का पहला दिन आज: रोशनी से नहाए शिवालय, रूट डायवर्जन अब दो दिन बाद, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
विज्ञापन


जिलालिधकारी के आदेशानुसार जनपद के समस्त प्राथमिक/उच्चप्राथमिक/माध्यमिक विद्यालय/सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय/डिग्री कॉलेज/डायट/तकनीकी संस्थाओं के प्राचार्य/प्रधानाचार्य को निर्देशित किया जाता है कि 8 जुलाई 2023 से 16 जुलाई 2023 तक उपरोक्त समस्त प्रकार के सरकारी/गैर सरकारी विद्यालयों मे अवकाश रहेगा।

आदेशानुसार यदि अवकाश मे कोई विद्यालय खुला हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें