फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हाईवोल्टेज लाइन पर गिरा पेड़, अंधेरे में डूबा कांवड़ मार्ग, मुजफ्फरनगर में अंधेरे से मचा हाहाकार

Thu, 21 Jul 2022 10:15 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

हाईवोल्टेज बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से शहर में अंधेरा छा गया। इस दौरान शिव चौक पर अंधेरे से हाहाकार मच गया। वहीं रुड़की रोड पर बड़ी डाक कांवड़ रुक गई।
विज्ञापन
कांवड़ मार्ग पर छाया अंधेरा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में हाईवोल्टेज बिजली लाइन पर पेड़ गिर जाने से आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं शहर के टाउनहाल फीडर की आपूर्ति गुल हो जाने से कांवड़ मार्ग भी अंधेरे में डूब गया। शहर के शिव चौक पर अंधेरा छा गया है। इस दौरान बड़ी डाक कांवड़ रुड़की रोड पर रुक गई।

विज्ञापन


बता दें कि कांवड़ियों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अधिशासी अभियंता नगर अनिल कुमार ने बताया कि पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हुई है। कर्मचारी व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास कर रहे हैं।

बिजली के खंभे पर चढ़ गया कांवड़िया  
मुजफ्फरनगर में बरला उपकेंद्र के मन्नत ढाबा के पास चलती लाइन के दौरान एक कांवड़िया खंभे पर चढ़ गया। वहीं इंस्पेक्टर छपार द्वारा उपखंड अधिकारी अजय यादव को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही एसडीओ पुरकाजी ने सीधे 132 केवी बिजली घर से बिजली बंद कराया गया और शिव भक्त को सकुशल नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा की अद्भुत तस्वीरें: यूपी की सड़कों पर दिखा शिव भक्तों की मस्ती का नजारा, आप भी देखते रह जाएंगे

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें