फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दबे-कुचलों के सच्चे हिमायती थे कांशीराम

विज्ञापन
महावीर चौक ​स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अति​थि : स्रोत स्वयं
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांशीराम जयंती को बहुजन दिवस के रूप में मनाया। वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम दबे-कुचलों के सच्चे हिमायती थे।
विज्ञापन

महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बहुजन समाज दिवस और पीडीए दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एड. व संचालन साजिद हसन और पवन बंसल ने किया।
बहुजन नायक कांशीराम के विचारों एवं संघर्षों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व सांसद कादिर राना, विधायक पंकज मलिक, बॉबी त्यागी, राकेश शर्मा, जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, विनय पाल, नौशाद अली, श्यामलाल बच्ची सैनी शामिल रहे।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने बहुजन नायक कांशीराम की जयंती पर महावीर चौक स्थित जिला कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित की। बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश रवि, सत्य प्रकाश, प्रेमचंद गौतम, पुष्पांकर पाल अन्य शामिल रहे।
आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांशीराम जयंती पर गांव बिजोपुरा के समीप एक रिजॉर्ट में कार्यक्रम में बहुजन नायक कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी का छठा स्थापना दिवस भी मनाया। भीम आर्मी राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन, मेजर जोगिंदर सिंह, दीपक राणा, दिनेश बावरा, मेराज जहां शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें