मीरापुर। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। नर्सरी से कक्षा दो के लिए यशोदा-कान्हा उत्सव का आयोजन किया गया। माताएं यशोदा की वेशभूषा और अपने बच्चों को कान्हा के रूप में सजाकर विद्यालय पहुंची। माताओं ने सुन्दर-सुन्दर भजन, नृत्य, यशोदा वॉक व नाटक प्रस्तुत किए। नृत्य व यशोदा वॉक में मंजू त्यागी ने प्रथम स्थान, नृत्य में अंपल व आंचल शर्मा ने द्वितीय स्थान, प्रियंका शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भजन गायन में सुजाता ने प्रथम तथा आशा व अंजू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नाटक में सोनिया ने प्रथम तथा बचन कौर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यशोदा वॉक में शालिनी व कुसुम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को उपहार और सभी प्रतिभागियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य दीपक धीमान, निदेशक बीपी सिंह, नीरा तोमर, नरेंद्र कौर, रजनी गोयल, कविता गंगपुरी, लक्ष्मी गंगपुरी, मीनाक्षी चौधरी, सिमरन चौधरी एवं मनु चौधरी, स्मिता गोयल का विशेष योगदान रहा।