फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा महापंचायत की तैयारियों में जुटा त्यागी समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। नोएडा में श्रीकांत त्यागी के समर्थन में 21 अगस्त को होने वाली महापंचायत की तैयारियां तेज हो गई है। त्यागी सभा के जिलाध्यक्ष हरिओम त्यागी और राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश त्यागी ने बुधवार को गांव महरायपुर, छपार, बरला, कुतुबपुर, खाईखेड़ी, बलोदा, घुमावटी आदि गांवों में जनसंपर्क कर सभाएं की। हरिओम त्यागी ने कहा कि श्रीकांत त्यागी के परिवार के साथ हुई बर्बरता एक साजिश है। इसका 21 अगस्त की महापंचायत में सरकार को जवाब दिया जाएगा। भाकियू के पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज हमेशा भाजपा को वोट करता है। कभी आंदोलन व तोड़फोड़ में विश्वास नहीं करता, लेकिन सरकार ने समाज को ऐसा करने पर मजबूर कर दिया है। इस मौके पर राकेश त्यागी, रविंद्र त्यागी, हरिओम, नीटू त्यागी, छपार में संजय त्यागी, राजेश त्यागी, शिवकुमार त्यागी, अमित, नरेंद्र त्यागी, प्रदीप त्यागी, रत्नेश, सुरेश त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें