फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 21 लाख की धांधली में कम्हेड़ा का ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मोरना क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा के ग्राम पंचायत सचिव फैसल अली को 21 लाख रुपये की धांधली के आरोप में निलंबित कर दिया गया। आरोप है कि उन्होंने ई-ग्राम स्वराज पोर्टल का उल्लंघन करते हुए पुरानी आईडी से भुगतान किया। डस्टबिन के नाम पर भी गड़बड़ी की गई। सचिव ने डीपीआरओ को गुमराह करने का प्रयास किया। डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव और एडीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार ने 16 सितंबर को गांव कम्हेड़ा का निरीक्षण किया था। मुख्य मार्ग पर बने कचरा पात्र टूटे मिले। आसपास गंदगी पसरी थी। वित्तीय वर्ष 2025-26 में पंचम राज्य वित्त आयोग एवं 15वें वित्त आयोग की प्राप्त धनराशि के सापेक्ष पहली अप्रैल से 10 सितंबर 2025 तक 17.43 लाख से अधिक रुपये आहरित किए गए। ई-ग्राम स्वराज पोर्टल की रिपोर्ट देखने पर पाया गया कि गांव में वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना में दर्शाए कार्यों पर एक भी भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन

पिछले वर्ष की आईडी पर कर दिया भुगतान : समस्त धनराशि का भुगतान पिछले वर्षों की आईडी पर किया गया, जो नियम के विरुद्ध है। ऐसा करने से गबन की आशंका गहरा गई है। साथ ही सचिव ने निर्माण कार्यों के इस्टीमेट संबंधित इंजीनियर से न कराकर अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से कराए। ग्राम पंचायत में विभिन्न स्थानों पर डस्टबिन स्थापना कार्य दर्शाकर 3.68 लाख रुपये की धनराशि आहरित कर ली जबकि मौके पर डस्टबिन नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें