फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में कमल टोटो टीम ने ट्रॉफी कब्जाई

विज्ञापन
4-गांव जंधेड़ी में टीम को ट्राफी देते ग्राम प्रधान। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
वॉलीबाल में कमल टोटो टीम ने ट्रॉफी कब्जाई
विज्ञापन

जानसठ। गांव जंधेड़ी में तीन दिवसीय डे-नाइट वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 68 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के फाइनल में कमल टोटो जंधेड़ी टीम ने रुड़की क्लब टीम को 3-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

गांव जंधेड़ी में प्रत्येक वर्ष तीन दिवसीय डे-नाइट वॉलीबाल टूर्नामेंट गांव की ओर से कराया जाता है। इस वर्ष हुए डे-नाइट वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रदेश की 68 टीमों ने भाग लिया। तीन दिवसीय चले टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में चार टीमें पहुंचीं, जिनमें कमल टोटो जंधेड़ी, रुड़की क्लब, राजन मोड व राजपूताना रायफल सहारनपुर की टीम के बीच सेमीफाइनल मैच कराया गया, जिसमें दो टीमें सेमीफाइनल में बाहर हो गई और फाइनल मैच कमल टोटो जंधेड़ी और रुड़की क्लब टीम के बीच खेला गया। प्रतियोगिता के पांच राउंड में कमल टोटो जंधेड़ी की टीम ने 3-0 से मैच जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान यजुवेंद्र उर्फ टीटू द्वारा विजेता टीम कमल टोटो जंधेड़ी के कप्तान मोहित को ट्राफी व 11 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। वहीं, मैन ऑफ द मैच रुड़की क्लब टीम के कप्तान आरवी सैनी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मैच में रेफरी मोनू गोएला रहे। किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन में अंशुल, संजीव उर्फ नीटू अनुज, सचिन, अंकित, मनोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें