फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव को पढ़ाने का रास्ता दिखा गए कल्याणदेव : मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में वीतराग स्वामी कल्याणदेव के त्याग, तप और सेवा का समाज ऋणी है। शुकतीर्थ संस्कृति की अमूल्य धरोहर है।
विज्ञापन

भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम पहुंचे सांसद हरेंद्र मलिक ने शिक्षा ऋषि ब्रह्मलीन स्वामी कल्याणदेव के समाधि मंदिर में पुष्पांजलि अर्पित की। शुकदेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज से भेंट की।
सांसद मलिक ने कहा कि शिक्षा ग्रामोत्थान की नींव है। वीतराग संत ने ग्रामीण अंचल में अशिक्षा का अंधियारा मिटाकर खेती-किसानी से जुड़े परिवारों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाया। हम जैसे लाखों विद्यार्थी स्वामी कल्याणदेव के ऋणी हैं। ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था को अधिक मजबूत, रोजगारपरक बनाने की आवश्यकता है। तीर्थ से जिले की देश-विदेश में गरिमा बढ़ी है।
विज्ञापन


कल्याणकारी इंटर काॅलेज के पूर्व प्रवक्ता एवं राज्यपाल पदक से अलंकृत गजेंद्र पाल सिंह ने कैथोड़ा, मीरापुर काॅलेज की जरूरतें बताईं। पीठाधीश्वर ने उन्हें माला, दुपट्टा पहनाकर प्रसाद एवं शुकतीर्थ साहित्य भेंट किया। पौत्र आरव मलिक के अलावा विजेंद्र सिंह, ट्रस्टी ओमदत्त देव, कथा व्यास अचल कृष्ण शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें