वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन करते रोइंग खिलाड़ी पुनीत कुमार व उसके साथी
शाहपुर। गांव काकड़ा निवासी रोइंग खिलाड़ी पुनीत कुमार ने क्रोएशिया में आयोजित वर्ल्ड कप प्रथम प्रतियोगिता में मेंस 4 इवेंट में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है। गांव काकड़ा निवासी पुनीत कुमार रोइंग खिलाड़ी है। उसने क्रोएशिया देश में आयोजित रोइंग वर्ल्ड प्रथम प्रतियोगिता में देश की ओर से मेन्स 4 इवेंट में प्रतिभाग किया। बताया कि प्रतियोगिता में उनके इवेंट में 30 देशों के खिलाड़ी शामिल थे। भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार वर्ल्ड कप में फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में उसने अपने तीन अन्य साथियों आशीष, भीम सिंह व जसविंदर के साथ दमदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया। यह टीम मात्र तीन सेकंड पदक हासिल करने से चूक गई। अब वह 15 जून से इटली में आयोजित वर्ल्ड कप द्वितीय में प्रतिभाग करेगा।