पुरकाजी। हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा परिणाम में लाला सुखलाल एसडी इंटर कॉलेज पुरकाजी की ज्योति ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। अध्यापक धीरज गर्ग ने बताया कि हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में 101 छात्रों ने परीक्षा दी। इनमें से 99 छात्र उत्तीर्ण हुए। ज्योति ने 88 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम व शगुन राठी ने 86.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और सुमैय्या ने 86.5 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। रमसा अंसारी 86 प्रतिशत अंक पाकर चौथे स्थान पर रही। सर्वोदय इंटर कॉलेज खाइखेड़ी का परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रधानाध्यापक हरिकृष्ण शर्मा ने बताया कि वैभव त्यागी ने 78.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम व प्रियंका ने 78.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और अभय कुमार ने 77.3 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय इंटर कॉलेज पुरकाजी की प्रधानाध्यापक प्रीति चौधरी ने बताया कि कुल 76 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 59 छात्र उत्तीर्ण हुए। रिया प्रजापति ने 84 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम व मन्नू मलिक ने 78.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और समन रहमान ने 75.6 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। राजकुमार जनता इंटर कॉलेज फलौदा के प्रधानाचार्य गौरव त्यागी ने बताया कि हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में कालेज का परीक्षा फल 98.6 प्रतिशत रहा। पायल बाबरा ने 83.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम व मोहित कुमार ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और पीहू त्यागी ने 81.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद