फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जिला विज्ञान प्रदर्शनी में जेपीएस पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल मोरना में सहोदय कांप्लेक्स मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में आयोजित सीबीएससी जिला विज्ञान प्रदर्शनी में सीनियर वर्ग में जेपीएस पब्लिक स्कूल मोरना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एम जी वर्ल्ड विजन मुजफ्फरनगर ओर स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मंसूरपुर ने द्वितीय स्थान पर रहे। ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल लालूखेड़ी व दून पब्लिक स्कूल मुरादपुरा को सयुंक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।
विज्ञापन

इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल मोरना में दो दिवसीय प्रदर्शनी का रविवार को समापन हुआ। इस दौरान मून लाइट पब्लिक स्कूल सिसौली व पी आर पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वही जूनियर वर्ग में वेदांता पब्लिक स्कूल सिखेड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण, विराज तोमर, कृष्णकांत शर्मा, नीरज बालियान ने प्रमाणपत्र व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया ।
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने पर्यावरण प्रदूषण, रोबोटिक टीचर, हार्ट का वर्किंग मॉडल, अरावली पर्वत मॉडल, वॉटर कनजरवेशन, रोड रोलर इलेक्ट्रिक जेनरेटर, वॉटर टेंक, वेकेन्ट अलार्म, एडवांस सोलर चार्जर के सुंदर माडल बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद त्यागी, बचन सिंह, नसीम वेग, डाॅ़ सतवीर सिंह, सुशील आर्य, सुधीर शर्मा, अनग सिंघल, ओपी चौहान, विशेष रघुवंशी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें