फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पत्रकारिता विभाग और बीकॉम की टीम ने जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीराम कॉलेज की वार्षिक खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज की वार्षिक खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्रिकेट मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग और दूसरे मुकाबले में बीकॉम की टीम ने जीत दर्ज की।
रविवार को जेएमसी और एमकॉम के खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हुआ। 12 ओवर के मैच में जेएमसी की टीम विजयी रही। दूसरा मैच बीकॉम और पॉलिटेक्निक विभाग की क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। इसमे बीकॉम की क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 114 रन बनाए। जवाब में पॉलिटेक्निक की टीम 56 रन पर ही ढेर हो गई। बीकॉम की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल ने खिलाडि़यों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता अमरदीप, डॉ. अब्दुल अजीज खान, भूपेंद्र, संदीप कुमार, प्रशांत, तरुण और विश्वदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें