फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Mon, 14 May 2018 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
weather - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। तेज आंधी के साथ बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। दिल्ली-दून नेशनल हाइवे और पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर आंधी की वजह से जाम लग गया। पेड़ टूट कर गिरने से खंभे उखड़ गए और बिजली की लाइनें टूट गई। मौसम की खराबी के कारण शाम से ही जिलेभर में बिजली आपूर्ति बाधित है। उधर, भोपा, मीरापुर, ककरौली और बुढ़ाना में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई।
विज्ञापन


रविवार को दिन में कड़ी धूप रही, मगर शाम होते-होते आसमान में घने काले बादल छा गए। तेज धूल भरी आंधी चली। बाद में बूंदाबांदी शुरू हो गई। जानसठ और मोरना क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। तेज रफ्तार हवा के कारण सड़क के दोनों ओर लगे यूकेलिप्टस के पेड़ सबसे ज्यादा गिरे। एनएच-58 पर आंधी के कारण यातायात रुक गया। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर निराना, सिखेड़ा, जानसठ, देवल में बड़ी संख्या में पेड़ गिर गए। निराना बिजलीघर पर कई पेड़ गिरने से खंभे उखड़ गए तथा लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई।

सिखेड़ा में सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने के लिए पुलिस मशक्कत करनी दिखी। निराना में सड़क पर दोनों ओर जाम लग गया। ग्रामीणों ने कुल्हाड़ी और आरी से पेड़ काट कर आधे घंटे बाद यातायात सुचारु कराया। बारिश के साथ जिले में कई जगहों पर ओलावृष्टि हुई। भोपा, मीरापुर, ककरौली, बुढ़ाना आदि स्थानों पर ज्यादा ओले पड़े। ककरौली में अधिक बारिश से जलभराव हो गया। चरथावल में पेड़ों की टहनियां टूट कर गिरने से सड़क मार्ग बाधित रहा। तेज हवा की वजह से आम की फसल को नुकसान हुआ है। सभी कस्बों में आंधी के साथ ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।
विज्ञापन


हालांकि पेड़ टूटने के कारण जाम में फंसे लोगों ने पुलिस प्रशासन पर नाराजगी जताई। जानसठ रोड पर नंगला मंदौड़ तक कभी भी प्रशासन के कर्मचारी दिखाई नहीं दिए। कार चालकों, ट्रक ड्राईवरों और ग्रामीणों ने पेड़ों को काट कर सड़क को खाली किया। खतौली, मंसूरपुर, शाहपुर, रतनपुरी, सिसौली, भौराकलां, तितावी में भी तेज आंधी के साथ झमाझम पानी बरसा। इन कस्बों में भी बिजली आपूर्ति ठप रही। तेज आंधी के कारण नगर और देहात में टीनशेड, होर्डिँग्स और फ्लैक्स उड़ गए। दुपहिया वाहन
चालकों को बारिश से बचने के लिए इधर-उधर शरण लेनी पड़ी। कई जगहों पर कारें भी आपस में भिड़ गए। मीरापुर में सैनी भट्ठा मोड पर बिजनौर से आ रहे दंपति की कार डिवाईडर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

आंधी में पेड़ गिरा, पिता की मौत, पुत्र गंभीर

चरथावल। रविवार शाम को आई आंधी के दौरान बाइक सवार पिता पुत्र के ऊपर पेड़ गिर गया। जिससे पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर घायल हो गया। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव पावटी निवासी आजाद शहर में नौकरी करता है । वह शाम को बस द्वारा देहचंद गांव पहुंचा। वहां पर उसने मोबाइल पर अपने पिता रियासत (50) को उसे लेने के लिए बुलाया। दोनों पिता-पुत्र बाइक द्वारा गांव पावटी जा रहे। इसी दौरान तेज आंधी आ गई। गांव से पहले रजबाहे पर पहुंचते ही एक पेड़ उनके ऊपर गिर गया। हादसे में दोनों पिता-पुत्र घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर आए दोनों को अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने रियासत को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।

शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदला
खतौली/मीरापुर/मंसूरपुर/रतनपुरी/मोरना। तेज आंधी के साथ हुई बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। नगर एवं देहात क्षेत्रों की बिजली बाधित हो गई। बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गई। इस तेज आंधी व बारिश से बागों में आम की फसल को नुकसान पहुंचा है। मोरना क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। रविवार शाम करीब 6.30 बजे अचानक मौसम का मिजाल बदल गया। तेज आंधी चलनी शुरू हो गई तो दुकानदारों ने अपना सामान समेटना शुुरू कर दिया। तेज आंधी के साथ बारिश पड़नी शुरु हो गई। बारिश का पानी पानीपत खटीमा राजमार्ग, पालिका रोड सैनीनगर के अलावा कई मोहल्लों में नालों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर भर गया। अचानक तेज आंधी के साथ हुई बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गई। नगर के अलावा सभी गांवों की बिजली बाधित हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें