फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खतौली - सर्दी में लोड फेक्टर कम, संपर्क मार्ग पर नहीं चल रही बसें

Wed, 31 Jan 2024 01:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मार्गों पर पड़ने वाले गांवों के लोग, विद्यार्थी निजी बसों के सहारे ही सफर कर रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। सर्दी के मौसम में लोड फेक्टर कम होने के कारण संपर्क मार्गों पर रोडवेज बस नहीं चल रही हैं। इन मार्गों पर पड़ने वाले गांवों के लोग तथा विद्यार्थी निजी एवं प्राइवेट बसों के सहारे ही सफर कर रहे हैं।
शासन ने संपर्क मार्गों पर बसों का संचालन कराने के निर्देश दिए हुए हैं। शासन के निर्देश के बाद भी मवाना मार्ग, नावला, घटायन, टिटौड़ा, चांद समद आदि संपर्क मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं है। जिस कारण उक्त मार्गों पर पड़ने वाले गांवों के लोग तथा विद्यार्थी परेशान हैं। बुढ़ाना मार्ग पर आठ बसें संचालित हैं। खतौली बुढ़ाना मार्ग पर यात्रियों की भीड़ रहती है। यहां पर यात्रियों की संख्या के अनुसार बसें कम हैं। इस मार्ग पर आठ बसों का संचालन हो रहा है। किसी दिन नौ बसें भी हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि सर्दी के मौसम में सभी मार्गों पर लोड फेक्टर कम है। डिपो की ओर से नावला, घटायन, मवाना, टिटौड़ा, चांद समद पर बसों का संचालन शुरु कराया गया था। इन मार्गों पर सुबह आठ बजे बस चलाई गई थी, मगर इन मार्गों पर प्राइवेट बस मालिक यात्री किराया कम कर देते हैं। जिस कारण लोग रोडवेज बस में यात्रा नहीं करते हैं। सवारियां न मिलने से बसें खाली ही जा रही थी। जिससे डिपो को घाटा हो रहा था। फिलहाल उक्त मार्गों पर बसों को लिंक किया गया है। सर्दी कम होने पर बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें