फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति गीतों से आजादी के महानायक को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
नगर पालिका में सुभाष चंद्र बोस की जंयती कार्यक्रम में मौजूद पालिका चेयरर्पसन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। छात्र-छात्राओं ने उनके जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत किए। देशभक्ति गीतों से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

श्रीराम कॉलेज के बायो साइंस विभाग में नेताजी की जयंती पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता हुई। जिसमें अंशिका धीमान प्रथम पुरस्कार, फराह मलिक को द्वितीय तथा शबा व जोया को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार दिया गया। कॉलेज के निदेशक डा. आदित्य गौतम ने कहा कि युवा वर्ग को नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान बायोसाइंस विभागाध्यक्ष डा. अश्वनी कुमार, डा. सौरभ जैन, विकास त्यागी, आकांक्षा कुशवाह आदि मौजूद रहे। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीप्रेटरी स्कूल में बच्चों ने नेताजी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बच्चों ने देश भक्ति के गीतों की प्रस्तुति दी। द्रोण पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य सुधीर कुमार, आचार्य मदन मुकेश ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया। भरतिया कॉलोनी में स्थित विवेक विद्या मंदिर में प्रबंधक महेंद्र आचार्य, निदेशक विवेक कुमार, प्रधानाचार्या प्रेमलता शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने नेताजी के जीवन परिचय तथा आजाद हिंद फौज की स्थापना के विषय में जानकारी दी।
कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म जूनियर हाईस्कूल में छात्र-छात्राओं ने नेताजी के जीवन पर आधारित नाटक की प्रस्तुति दी। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल की जूनियर विंग में प्रधानाचार्या सुतपा बोस ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या कुसुमलता ने नेताजी के जीवन चरित्र की जानकारी दी। साकेत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में सरस्वती वंदना के साथ नेताजी के जीवन प्रसंग एवं देशहित के क्रियाकलापों की जानकारी दी गई। इसके बाद आयोजित पथ संचलन को मुख्य अतिथि एसडी कॉलेज के प्राचार्य एससी वार्ष्णेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर संरक्षक जय कुमार शर्मा, प्रबंधक रोहिताश गुप्ता, सुनील गर्ग, सुनीता गौड़, अखिलेश नारायण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें