राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह ने मीरापुर विधायक चंदन चौहान को राष्ट्रीय लोकदल की युवा इकाई का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर संगठन में जिम्मेदारी दी है। उनके आवास पर पहुंचकर समर्थकों और रालोद नेताओं ने खुशी जताई। निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव 2024 के लिए यह बड़ी जिम्मेदारी मानी जा रही है।