फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार को उखाड़ फेंको : जयंत

Thu, 27 Aug 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी का बिजनौर जाते हुए मोंटी तिराहे पर जिलाध्यक्ष अजीत राठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जयंत ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार की विफलताओं को उजागर करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


रालोद नेता जयंत चौधरी बुधवार को दिल्ली से बिजनौर जा रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई भी शक्ति दिखाई नहीं देती है। चारों तरफ अराजकता का माहौल है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार की विफलताओं पर नजर रखते हुए उजागर करने का आह्वान किया। कुछ देर रुकने के बाद उनका काफिला बिजनौर की ओर रवाना हो गया।
विज्ञापन


 स्वागत करने वालों में अजीत राठी, पश्चिम उ.प्र. युवा लोकदल प्रभारी चंदन चौहान, संजय राठी, सुधीर भारतीय, हर्ष राठी, रामशरण कश्यप, अनुज बालियान, नवीन राठी, धर्मेंद्र राठी, विदित मलिक, अश्विनी, रामपाल, सतवीर तेवतिया, राहुल आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें