फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जयंत और स्वतंत्र देव करेंगे प्रतिमा का अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के अनावरण की तैयारियां शुरू हो गई है। केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह और सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह कार्यक्रम में शामिल होंगे। सिंचाई विभाग ने प्रतिमा स्थल और गायत्री वाटिका के सुंदरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। जनपद जाट महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने दौरा भी किया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने डीएम को पत्र लिखा था। डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी।
मौके पर सुंदरीकरण का कार्य शुरू करा दिया गया है। रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने बताया कि सिंचाई मंत्री ने कार्यक्रम में आने पर सहमति दी है। जल्द ही अनावरण के लिए तिथि तय कर दी जाएगी।
जनपद जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान और महासचिव ओमकार अहलावत के साथ प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को प्रतिमा स्थल का भ्रमण किया। यहां पर कराए जा रही सुंदरीकरण और सफाई कार्य को भी देखा। उन्होंने फिर दोहराया कि प्रशासन के पास 19 जनवरी तक का समय है। इसके बाद 20 जनवरी की सुबह हवन करने के बाद संगठन के पदाधिकारी और क्षेत्र के किसान खुद अनावरण कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें