फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ प्रदेश के जाटों ने भरी हुंकार, भाजपा से हरियाणा के छोरो की शहादत का बदला लेंगे      

Mon, 09 Jan 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जाट समाज के कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुढ़ाना के किसान इंटर कॉलेज खरड़ के मैदान से आठ प्रदेशों से आए जाटों के चौधरियों, खाप व थाम्बों के चौधरियों ने आगामी विधानसभा चुुनाव में भाजपा के खिलाफ हुंकार भरते हुए भाजपा प्रत्याशियों के बहिष्कार करने का ऐलान किया। जाट आरक्षण की मांग में हरियाणा के छोरों की शहादत का बदला गोली के बदले बटन से लेने का आह्वान किया। भीड़ को जाट चौधरियों ने दोनों हाथ ऊपर उठाकर भाजपा के बहिष्कार का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन


अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल सिंह के आह्वान पर रविवार को खरड़ गांव के किसान इंटर कॉलेज के मैदान में दीन बंधु सर छोटूराम के निर्वाण दिवस तथा 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा राजा नाहर सिंह जी बलिदान दिवस पर जाट संकल्प रैली का आयोजन हुआ। रैली में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात राज्यों से आए जाट बिरादरी के चौधरियों तथा जाट आरक्षण संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों के अलावा बिरादरी के लोग शामिल हुए।

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि चौधरी चरण सिंह, बंशी लाल, देवी लाल तथा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने जाटों को बोलना सीखाया है। मोदी सरकार जाटों की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है। जाट मुसलमानों को आपस में भिड़ाकर दंगे करवाने वाली पार्टी ने हरियाणा में जाट आरक्षण की मांग करने वाले लोगों पर गोलियां चलवाईं। हरियाणा की घटना में 18 युवक शहीद हो गए। इनकी शहादत को यूपी सहित पांच राज्यों का जाट बेकार नहीं जाने देगा।
विज्ञापन


जाटों से आह्वान किया कि आरक्षण की मांग करने वाले बच्चों की शहादत का बदला वोट की चोट से भाजपा को बदलकर लेना होगा। प्रदेश अध्यक्ष मानवेंद्र वर्मा ने कहा कि गठवाला की धरती से भाजपा के खिलाफ बिगुल बजा है। इस रैली से जाट समाज का कद बढे़गा। राजस्थान के भरतपुर से आए राकेश फौजदार ने कहा कि वोट की चोट से भाजपा को बदल डालो। मध्य प्रदेश से आए लक्ष्मी नारायण ने कहा कि यह चुनाव जाटों के अस्तित्व की लड़ाई है, वे अपने गिरेबान को नहीं पकड़ने देंगे।

पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष करनैल सिंह ने कहा कि हरियाणा का बदला यूपी में लिया जाएगा। राजस्थान से आए केशव लाल चौधरी ने कहा कि जाटों को अपनी ताकत का एहसास भारतीय जनता पार्टी के लोगों को कराना है।  संकल्प रैली में रोहताश हुड्डा, गौरव यादव, भगत सिंह दिल्ली प्रदेश, हरेंद्र नहटौर, बीएस अहलावत, रणजीत सहरावत गुड़गांव, जितेंद्र संधु पंचकुला, मीना मांगडौली, प्रमोद बालियान, सतेंद्र चिकारा, विजयपाल बालियान, सतबीर मुरादाबाद, बलबीर मथुरा, रामदत्त मलिक हरियाणा,

प्रवीण कैथल सहित विभिन्न राज्यों से आए बिरादरी के चौधरियों, थाम्बेदारों ने बिरादरी के लोगों को एकजुट होने का आह्वान किया। अध्यक्षता सरदार प्रगट सिंह फिरोजपुर ने और संचालन यशपाल मलिक, बीरपाल राणा ने किया। कार्यक्रम के अंत में गठवाला खाप के बाबा की ओर से उनके बेटे राजेन्द्र सिंह ने बिरादरी के लोगों का धन्यवाद किया। खरड़ प्रधान नितिन मलिक तथा पूर्व प्रधान बिजेंद्र ने सभी का आभार प्रकट किया किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें