फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने हक की मांग को जाट समाज एकजुट रहे : युद्धवीर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो समाचार)
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह ने कहा कि जाट समाज को अपने हक की मांग के लिए लड़ाई लड़ने के लिए एकजुट होना पड़ेगा। अपने बच्चों को शिक्षित करने पर जोर दिया।
बुधवार को गांव वाजिदपुर कवाली में अखिल भारतीय जाट महासभा के जिला संयोजक अंकुर काकरान के आवास पर राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह और राष्ट्रीय सचिव चौधरी धर्मवीर सिंह खोखर का पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि हमें समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना होगा। उन्होंने कहा कि समाज के लोग अपने बच्चों को नशाखोरी से दूर रखें और उनको अच्छी शिक्षा दिलाएं। समाज के बच्चे अगर शिक्षित होंगे तो समाज भी तरक्की करेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव चौधरी धर्मवीर सिंह खोखर ने अखिल भारतीय जाट महासभा को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस दौरान जिला संयोजक अंकुर काकरान, तहसील अध्यक्ष संजीव चौधरी एडवोकेट, ग्राम अध्यक्ष यशपाल राठी, सुनील अहलावत, यशपाल सहरावत, प्रशांत काकरान, श्यामलाल, अंकित, अभिनव काकरान, अनुज काकरान, प्रणव, तनु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें