फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: जापान की टीम ने किया जल संशोधन सयंत्र का निरीक्षण

विज्ञापन
श्रीराम कालेज में इन वेस्ट वाटर मैनेजमेंट’’’’ विषय की कार्याशला में सम्मानित अतिथि।
विज्ञापन
जापानी कंपनी के सहयोग से श्रीराम कॉलेज परिसर में संचालित है जल संशोधन संयंत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप आफ कॉलेज एवं जापानी कंपनी ताईसेई सॉयल सिस्टम के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज परिसर में जल संशोधन संयंत्र संचालित है। बुधवार को जापान से आये दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सयंत्र का निरीक्षण किया।
इसे पूर्व ‘रोल ऑफ टीएसएस इन वेस्ट वाटर मैनेजमेंट’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन भी हुआ। संस्था चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि श्रीराम कॉलेज में संचालित परियोजना में छात्रावास से जनित अपशिष्ट जल का शोधन निरंतर किया जाता है। संयंत्र की शोधन क्षमता 8000 लीटर प्रतिदिन है। इसे भविष्य में बढ़ाए जाने की योजना है। प्रतिनिधिमंडल ने कुछ आवश्यक परीक्षण जैसे-पीएच, सीओडी तथा बीओडी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर एवं सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि इस संयंत्र का सुचारू रूप से संचालन कॉलेज और जनपद के लिए एक उपलब्धि है। अपशिष्ट जल को पुन: प्रयोग लाने के लिये इस संयत्र का बहुत बड़ा महत्व है। प्रतिनिधिमंडल में ताईसेई के सीनियर एडवाइजर अकीरा मोरिता और ई-स्क्वायर के डायरेक्टर किनीची तामुरा के अलावा तारा कंसलटेंसी के सौरभ मिश्रा सम्मिलित रहे। इस दौरान आलोक गुप्ता, निशु भारद्वाज, पंकज अग्रवाल, नीरज केडिया, कुशपुरी, विपुल भटनागर, होती लाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें