फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉल पेंटिंग से पर्यावरण और जल बचाने का संदेश दिया

विज्ञापन
जानसठ में लोगों को जागरुक करने के लिए नगर पंचायत की ओर से दीवारों पर वॉल पेंटिगं बनाई गई। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
जानसठ। नगर पंचायत द्वारा स्वच्छता जल व पर्यावरण को बचाने के लिए कस्बे की मेन दीवारों पर वॉल पेंटिंग कराकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेन्द्र भड़ाना व अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा स्वच्छता व कस्बे को पॉलिथीन मुक्त करने तथा पर्यावरण को बचाने के लिए सरकारी दीवारों पर वॉल पेंटिंग कराकर बचाने का संदेश देने का काम किया है। 2020 में नगर पंचायत को प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाने के लिए कस्बेवासी नगर पंचायत को पॉलिथीन मुक्त व स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग करने के लिए अपील करते हुए वॉल पेंटिंग का सहारा लिया है। कस्बा पॉलिथीन मुक्त होगा तो पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। कस्बेवासियों से पर्यावरण को बचाने के लिए अपने घरों के आसपास एक पौधा लगाने की भी अपील की गई। वॉल पेंटिंग के जरिए जल को बचाने और जल संचय करने के लिए प्रेरित करने का काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें