फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानसठ तिराहा बना जाम एरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ तिराहा पर दिन में कई बार लगता है जाम
विज्ञापन

खतौली। नगर में जानसठ तिराहे पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। सुबह से लेकर शाम तक कई बार जाम से लोगों को दो चार होना पड़ता है। बस चालक सड़क पर ही बसें खड़ी कर देते हैं। नतीजतन जाम की स्थिति पैदा होती है। वहीं, फल विक्रेता भी जानसठ रोड पर सड़क से सटाकर अपनी ठेली लगाते हैं, इतना ही नहीं कुछ लोग ओवरब्रिज पर अपने वाहन खड़े कर खरीदारी के लिए चले जाते हैं। नतीजतन जाम लगने से वहां से आने जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। पुल के एक ओर नो एंट्री का बोर्ड लगाया गया है, बावजूद इसके पुल के नीचे भारी वाहनों का आना जाना लगा रहता है। जानसठ तिराहे पर खड़ी पुलिस हर समय जाम से जूझती रहती है, लेकिन जाम से निजात नहीं मिल पाती। नगर के प्रमुख लोग कई बार फल विक्रेताओं का अलग से स्थान नियत करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन जाम से लोगों को निजात नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें