फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक विक्रम सैनी के बोल, कवाल गांव में नहीं रहेंगे दिल्ली के जमाती, जल्द जिले से बाहर भेजें जाएं

Sat, 09 May 2020 11:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विधायक विक्रम सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के जानसठ से विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि गांव कवाल में प्रशासन के द्वारा मस्जिद में क्वारंटीन किए गए दिल्ली जमाती गांव में नहीं रहेंगे। गांव के लोगों की मांग पर विधायक ने डीएम से इस मामले में वार्ता की। विधायक ने बताया कि डीएम ने इन जमातियों को कवाल से बाहर भिजवाने की बात कही है।

विज्ञापन


गांव कवाल निवासी खतौली विधानसभा से विधायक विक्रम सैनी से गुरुवार शाम गांव के दो वर्गों के लोग उनके आवास पर मिले। लोगों ने विधायक से शिकायत की कि मीरापुर बीआईटी में 14 दिन के लिए क्वारंटीन किए गए दिल्ली के जमातियों को फिर से गांव कवाल की उसी मस्जिद में क्वारंटीन किया गया है। जिससे ग्रामीणों को खतरा बन सकता है।

विधायक ने डीएम सेल्वा कुमारी जे को ग्रामीणों की आपत्ति के बारे में बताया। विधायक ने बताया कि डीएम ने कहा है कि गांव कवाल में इन जमातियों को अब नहीं रखा जाएगा। शीघ्र ही इन जमातियों को गांव से बाहर भेजा जाएगा। ग्रामीणों को आशंका है कि दिल्ली के जमाती मस्जिद में रहेंगे तो कोरोना फैलने का खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें