फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शिवालयों पर हर-हर महादेव के साथ किया जलाभिषेक

विज्ञापन
​शिव मूर्ति पर सावन के अंतिम सोमवार पर जला​भिषेक को उमडी  श्रद्वालुओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। श्रावण माह के आखिरी सोमवार पर जिले के सभी शिवालयों में पूजा-अर्चना की गई। हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भक्तों ने जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


शहर के शिव चौक स्थित मंदिर, अंसारी रोड स्थित बोहरो का मंदिर, नवीन मंडी स्थित शिव मंदिर, गांधी कॉलोनी स्थित अनंतेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य सभी शिलालयों पर सोमवार को सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार नजर आई। अल सुबह ही मंदिरों पर भक्तों का तांता लग गया। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया और उसके बाद पूजा अर्चना की।
इस दौरान शिवालयों में पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। सुबह और शाम शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। शाम को शिव मंदिरों में प्रसाद चढ़ाने के लिए भक्तों की लंबी कतार रही। शहर के शिव चौक पर भक्तों की भारी भीड़ होने के चलते एक बार के जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस कर्मियों ने व्यवस्था बनाते हुए यातायात सुचारू किया। वहीं, आखिरी सोमवार की महाआरती के दौरान पूरा शिव चौक श्रद्धालुओं से भर गया। सभी हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें