फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शिवालयों में जलाभिषेक, शिव चौक पर महाआरती

Sat, 03 Aug 2024 03:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सावन माह की शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने शिवालयों ने श्रद्धा के साथ जलाभिषेक किया। शुभ मुहुर्त में जलाभिषेक के लिए शिव चौक पर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी अभिषेक सिंह ने महाआरती की।
विज्ञापन

हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने शिव चौक की परिक्रमा की। सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। दोपहर के समय सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने आरती की। करीब तीन बजे शहर के रुड़की रोड पर श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गई। तीन बजकर 27 मिनट से चतुर्दशी लगते ही श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने यहां जलाभिषेक किया। रात के समय महआरती में डीएम, एसएसपी, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, शिव मूर्ति संचालक मंडल के मंत्री शंकर स्वरूप, भीम सेन कंसल ने भाग लिया। प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर गौरव स्वरूप, विजय शुक्ला, शिव चरण गर्ग, रघुराज गर्ग, अभिनव स्वरूप भी महाआरती में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें