फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: फर्नीचर के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

Sat, 03 Aug 2024 03:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में मदीना कालोनी के पास बृहस्पतिवार देर रात फर्नीचर बनाने के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग गई। आसपास रहने वाले लोगों की सूचना पर पुलिस व दमकल विभाग टीम मौके पर पहुंची। लगभग दो घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया जा सका। आग में लाखों का फर्नीचर जला है।
विज्ञापन


महमूद नगर निवासी मोहम्मद इस्लाम का मदीना कालोनी के पास लकड़ी का फर्नीचर बनाने का गोदाम है। वहां पर फर्नीचर बनाया भी जाता है। बृहस्पतिवार देर शाम मजदूर व मोहम्मद इस्लाम अपने घर चले गए थे। बृहस्पतिवार देर रात गोदाम में आग लग गई। गोदाम से ऊंची लपटे उठने पर आसपास क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आग का पता चला। उन्होंने गोदाम मालिक, पुलिस व दमकल विभाग टीम को सूचना दी। गोदाम मालिक व परिजन मौके पर जा पहुंचे। गोदाम का गेट खोल कर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग विकराल रूप धारण किए हुए थी। कुछ ही देर में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने विद्युत आपूर्ति बंद कराकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। आग की स्थिति को देखकर तीन अन्य फायर टैंकर अतिरिक्त तौर पर मंगाए गए। इसके बाद चार फायर टेंकरों ने दो घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

आग लगने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी। लोगों की मदद से काफी सामान गोदाम से बाहर निकाल कर बचा लिया गया। दमकल विभाग अधिकारी आरके शर्मा ने बताया कि गोदाम मालिक ने दस से बारह लाख का नुकसान होना बताया है। आग शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें