फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन मंदिर वहलना समिति सेवा को आगे आई

विज्ञापन
विज्ञापन
जैन मंदिर वहलना समिति सेवा को आगे आई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना मंदिर कमेटी ने कोरोना पीड़ित परिवारों को भोजन वितरित करने को बीडा उठाया है।
जो मरीज कोरोना से संक्रमित हैं और डॉक्टर की निगरानी में होम आइसोलेशन में हैं। ऐसे व्यक्तियों के लिये जिनके यहां भोजन पकाने की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। उनके लिए प्रबंध समिति प्रतिदिन सात्विक भोजन उनके घर पहुंचा रही है। भोजन प्राप्त करने के लिए अपनी आरटीपीसीआर या एंटीजन रिपोर्ट, घर के सदस्यों की संख्या, मोबाइल नंबर व घर का पता मोबाइल नंबर 7620163156 पर व्हाट्सएप से भेजना होता है। वहलना जैन तीर्थ क्षेत्र में शनिवार को जिला जेल अधीक्षक एके सक्सेना अतिथि के रूप में पधारे। उन्होंने पूरी भोजन व्यवस्था का अवलोकन किया। प्रबंध समिति अध्यक्ष राजेश जैन की ओर से जेल अधीक्षक एके सक्सेना को जिला जेल अस्पताल के लिए पांच लीटर का ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और सैनिटाइजर की बोतलें भी भेंट की गईं। इस दौरान राजेश जैन, महामंत्री राजकुमार जैन, रोहित जैन, विप्लव जैन, निखिल जैन, गौरव जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें