मुजफ्फरनगर। भारतीय जैन मिलन मेन की ओर से जैन युवा सम्मेलन और मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह किया। अल्प संख्यक आयोग के सदस्य सुरेश जैन रितुराज ने कहा कि जो बच्चों अपने अपने माता-पिता व बड़ों का सम्मान करते है, वे जीवन में निर्भीक हो आगे बढ़ते जाते है। यह आजादी शहीदों के खून और राष्ट्र भक्तों के बलिदान से मिली है, जिसमें जैन समाज का भी बराबर का योगदान रहा है।
जैन मिलन विहार में भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय विशिष्ट संरक्षक और अल्प संख्यक आयोग के सदस्य सुरेश जैन रितुराज, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जय चंद जैन, कार्यकारी अध्यक्ष मनमोहन जैन, राष्ट्रीय महामंत्री प्रशासन अजय जैन, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन मनोज कुमार जैन, राष्ट्रीय प्रचार अध्यक्ष एचके जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष वाईके जैन, हर्षवर्धन ने विचार व्यक्त किए। भगवान के चित्र का अनावरण प्रमोद जैन और दीप प्रवज्ज्लन प्रवीण जैन ने किया। मंच संचालन अरियंजय ने किया। 90 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।