स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में छात्राओं को सम्मानित करते डीएम चंद्रभूषण सिहं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। कलक्ट्रेट परिसर में डीएम चंद्र भूषण सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया। उन्होंने कहा कि जिन महापुरुषों और अमर शहीदों की वजह से हमे आजादी मिली है, उन्हें कभी भूलना नहीं चाहिए। सभी अपनी आजादी के महत्व को समझे। हम सभी बेहद सौभाग्यशाली हैं कि अमृत महोत्सव पर वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करने का अवसर मिला है।
जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह और उनकी पत्नी डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने स्कूली बच्चो को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने ‘सच्चाई और साहस का झंडा लेकर चलती हूं, संगम तट की हूं, सांसों में गंगा लेकर चलती हूं, वतन से प्यार करने का मेरा जज्बा निराला है, मैं अपने दिल की धड़कन में तिरंगा लेकर चलती हूं’ पंक्तियां सुनाकर देशभक्ति की भावना को प्रस्तुत किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार मिश्र सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।