फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रथयात्रा में उमड़ा जैन समाज

Sat, 03 Oct 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अतिशय क्षेत्र वहलना के वार्षिक रथयात्रा महोत्सव में जैन श्रद्धालु काफी संख्या में उमड़े। भगवान पार्श्वनाथ की अतिशयपूर्ण प्रतिमा के दर्शन कर धर्मलाभ उठाया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी भाग लिया।
विज्ञापन


वार्षिक रथयात्रा महोत्सव का शुभारंभ जैन संत त्रिलोक भूषण महराज एवं श्रमण मुनि विशोक सागर जी महाराज के सानिध्य में प्रारंभ हुआ। सुबह सात बजे श्री जी का अभिषेक हुआ और पूजन किया गया। ध्वजारोहण नरेंद्र जैन, विपिन जैन, संजय जैन, राजीव जैन ने किया।

पार्श्वपालना का उद्घाटन सुमित्रा जैन, अरुण जैन, संजीव जैन, राजीव जैन ने किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाग लिया। रावत ने भगवान पार्श्वनाथ की अतिशयपूर्ण प्रतिमा के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि धार्मिक मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं।
विज्ञापन


जैन समाज के अहिंसा के सिद्धांत को उन्होंने मानव जीवन के लिए जरूरी बताया। प्रबंध समिति के राजेश जैन, योगेंद्र जैन, प्रदीप जैन, योगेश जैन, मनमोहन जैन, पंकज जैन, संजय जैन, राकेश जैन, पुनीत जैन ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। रथयात्रा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

रथयात्रा के पात्रों का चयन कूपन के द्वारा हुआ। रथ में राजकुमार जैन पुरबालियान सवार हुए। सारथी चंद्रमोहन जैन रहे। इंद्र प्रवीण जैन, अजय जैन रहे। कुबेर हंस कुुमार जैन सर्राफ रहे। बग्गी की सवारी अभय जैन ने की। पारितोषिक वितरण सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें